[email protected]

+91-9358389567

Residential Vastu

किचन के लिए 23 वास्तु टिप्स [Kitchen Vastu in Hindi]

Jun 22, 2018 . by Sanjay Kudi . 31084 views

kitchen vastu tips

घर में रसोई या किचन का स्थान उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की आपके शरीर के लिए आपके स्वास्थ्य का | आपके भोजन में अगर सात्विक तत्वों की मौजूदगी रहेगी तो आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा | आपके भोजन की सात्विकता और शुद्धता सिर्फ खाना बनाने वाले पर ही निर्भर नही करती है बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपका रसोईघर घर में किस स्थान पर स्थित है |

रसोई की सही या गलत अवस्थिति आपके और आपके परिवार के जीवन पर कर तरह से शुभ और अशुभ प्रभाव डालती है | तो आइये जानते है वास्तु सम्मत किचन बनाने के लिए कुछ बेहद उपयोगी टिप्स |

 

kitchen vastu tips

 

वास्तु के अनुकूल किचन निर्माण के लिए टिप्स –

 

1- आग्नेय कोण (SE) किचन के लिए सबसे लाभदायक दिशा है |

2- वायव्य कोण (NW) किचन निर्माण के लिए दूसरी श्रेष्ट जगह है |

3- खाना पकाते समय मुंह पूर्व की और रखे |

4- खिडकियां उत्तर व पूर्व की और रखे |

5- किचन में प्रकाश और हवा की पर्याप्त व्यवस्था हो |

6- जल से सम्बंधित वस्तुए किचन के भी ईशान कोण में ही रखे |

7- माइक्रोवेव ओवन, गैस स्टोव इत्यादि आग से सम्बंधित चीजे आग्नेय कोण में रखे |

8- गैस स्टोव हवा की दिशा में ना रखे |

9- किचन का आकार कम से कम 80 वर्ग फीट या इससे से अधिक हो |

10- किचन में दीवारों पर हलके कलर करना |

 

vastu tips for kitchen

 

निम्न प्रकार की किचन वास्तु के नियमो के विरुद्ध होगी –

 

1- ईशान कोण (NE) में बनी किचन |

2- ब्रह्मस्थान में बनी किचन तो पूर्णतः निषिद्ध है | किसी भी हाल में यहाँ किचन ना बनाये |

3- नैऋत्य कोण (SW) में भी रसोई निर्माण वास्तु सम्मत नहीं होता है |

4- सीढ़ियों के नीचे रसोई बनाना |

5- शौचालय के सामने रसोई का निर्माण |

6- प्रकाश व हवा की पर्याप्त व्यवस्था ना होना |

7- अत्यधिक छोटी रसोई बनाना |

8- पानी से सम्बंधित वस्तुए रसोई के आग्नेय कोण में रखना |

9- खाना बनाते समय मुंह दक्षिण दिशा में होना |

10- खाना बनाते समय पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना बनाना |

11-  बहुमंजिला घर में रसोई के ठीक ऊपर शौचालय बनाना भी अशुभ होगा |

12- गैस स्टोव या चूल्हे के ठीक ऊपर सामान रखने के लिए अलमारी बनाना |

13- सामान भण्डारण के लिए अलमारियां उत्तर या पूर्व दिशा में रखना वास्तु के प्रतिकूल होगा |

घर में सर्वाधिक महत्वपूर्ण निर्माणों में से एक रसोई का निर्माण होता है | अक्सर लोग रसोई के महत्त्व को नजरंदाज करते हुए बड़े भूखंडो पर भी इसके लिए बहुत छोटी जगह रखते है | वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटी रसोई, गलत स्थान पर बनी रसोई और बेतरतीब रसोई के काफी नकारात्मक परिणाम होते है | रसोई को भी घर में उतना ही महत्व दे जितना की आप अन्य स्थानों को देते है |

Related Articles

Vastu Tips For Garden
Residential Vastu

गार्डन के लिए 17 ...

May 22, 2020

गार्डन एक खुला स्थान होता है और ...

Vastu Tips For Kids Bedroom
Residential Vastu

बच्चों के बेडरूम ...

Aug 23, 2019

बच्चें कहाँ पर सोते है, उनका कमरा किस ...

Vastu Tips For Store Room
Residential Vastu

स्टोर रूम के लिए 18 ...

Mar 18, 2020

गलत दिशाओं में स्टोर रूम की अवस्थिति ...

bedroom vastu tips
Residential Vastu

मास्टर बेडरूम के ...

Jul 27, 2019

शयन कक्ष घर का वो स्थान होता है जहाँ ...

About the Author

Vastu Consultant Sanjay Kudi

Sanjay Kudi

Sanjay Kudi is one of the leading vastu consultant of India and Co-Founder of SECRET VASTU. His work with domestic and international clients from all walks of life has yielded great results. He has developed a more effective and holistic approach to vastu that draws from the most relevant aspects of traditional vastu, combined with the modern vastu remedies and environmental psychology. Sanjay Kudi, will provide a personalized vastu analysis report to open the door for you to the exceptional potential that the ancient science of Vastu can bring into your life. So, when you’re ready to take your career growth, business and happiness to the next level, simply reach out to us. Feel free to contact us by Phone, WhatsApp or Email.

Comments

dr jagannath v kamath , sr journalist maharashtra

bahut achcha web site hai

Reply

Sanjay Kudi [Secret Vastu Consultant]

Dr. Jagannath Ji, Dhanywad!

Reply

Leave a Comment