[email protected]

+91-9358389567

Residential Vastu

मास्टर बेडरूम के लिए 31 वास्तु टिप्स| 31 Vastu Tips For Master Bedroom|

Jul 27, 2019 . by Sanjay Kudi . 79163 views

bedroom vastu tips

शयन कक्ष वो स्थान है जहाँ हर व्यक्ति प्रतिदिन अपने सोने की आदत के अनुसार कम से कम 6 से 8 घंटे बिताता है | और सोने का यही समय होता है जब हमारा अवचेतन मस्तिष्क सबसे ज्यादा ग्रहणशील अवस्था में होता है| ऐसे में शयन कक्ष का वास्तु हमें ना सिर्फ शारीरिक तौर पर प्रभावित करता है बल्कि यह हमारे अवचेतन मस्तिष्क पर भी गहरा प्रभाव डालता है |

वास्तु शास्त्र घर में एक ऐसा वातावरण निर्मित करता है जिससे की व्यक्ति और उसका अवचेतन मस्तिष्क सोते समय एकदम शांत और सुरक्षित महसूस करे | ऐसे में घर के मुखिया का बेडरूम सही दिशा में अवस्थित होना बेहद जरुरी है | तो आइये जानते है कि घर के मुखिया का शयन कक्ष यानि की मास्टर बेडरूम के लिए वास्तु शास्त्र क्या कहता है |

 

bedroom vastu tips

 

निम्न प्रकार के बेडरूम (MASTER BEDROOM) वास्तु के अनुकूल होते है —  

 

1- मास्टर बेडरूम के लिए घर में नैऋत्य कोण सर्वोतम होता है |

2- इसके अलावा पश्चिम या दक्षिण में बना बेडरूम दूसरा अच्छा विकल्प है |

3- वर्गाकार या आयताकार बेडरूम |

4- बेड की व्यवस्था इस प्रकार हो कि सोते वक्त आपका सिर दक्षिण की तरफ रहे |

5- पूर्व की तरफ सिर रखकर भी सोया जा सकता है |

6- पश्चिम में सिर करके सोना तीसरा बेहतर विकल्प है अगर पहले दो विकल्प संभव न हो तो|

7- बेडरूम की ऊंचाई 10 फीट या इससे ज्यादा हो |

8- प्राकृतिक रोशनी और हवा की पर्याप्त व्यवस्था हो |

9- आदर्श शयन कक्ष का क्षेत्रफल 180 वर्ग फीट माना गया है |

10- बेड को बेडरूम की नैर्रित्य दिशा में रखे |

11- बेड को कमरे की दक्षिणी और पश्चिमी दोनों ही दीवारों से थोडा दूर रखे |

12- बेडरूम में भारी सामान या फर्नीचर दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखे |

13- टेलीविज़न को उत्तर दिशा वाली दीवार पर रखे |

14- शयन कक्ष मुख्य द्वार से अधिकतम दुरी पर हो |

15- शयन कक्ष में केवल एक प्रवेश द्वार हो |

16- प्रवेश द्वार उत्तरी ईशान या पूर्वी ईशान कोण की तरफ हो |

17- प्रवेश द्वार के विपरीत दिशा में थोडा हटकर रोशनदान या खिड़की की व्यवस्था हो |

18- शयन कक्ष का ब्रह्मस्थान हमेशा खाली रखे |

19- हीटर आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) दिशा में रखे |

20- एयर कंडिशनर दक्षिण या पश्चिम की दीवार पर रखे |

 

vastu tips for bedroom

 

निम्न प्रकार के बेडरूम (Master Bedroom) वास्तु के नियमो के विपरीत होते है —  

 

1- ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में मास्टर बेडरूम बनाना |

2- आग्नेय कोण में बेडरूम |

3- वायव्य कोण में मास्टर बेडरूम की अवस्थिति |

4- बेड के ऊपर किसी प्रकार का बीम, आर्च या भारी निर्माण करना |

5- बेड के सामने किसी द्वार का होना |

6- बेड के सामने दर्पण का होना |

7- उत्तर दिशा की तरफ सिर करके सोना |

8- कमरे की दीवारों पर अधिक गहरे रंगों का प्रयोग |

9- कमरे की दीवारों पर वीभत्स, डरावने चित्रों या तस्वीरों को लगाना |

10- प्राकृतिक हवा व रोशनी की व्यवस्था न होना |

11- बेडरूम का दरवाजा नैर्रित्य दिशा में होना |

शयन कक्ष घर का वो स्थान होता है जहाँ आपका अवचेतन मस्तिष्क पूरे दिन में सबसे ज्यादा सक्रिय होता है | इस वक्त आपके मस्तिष्क में प्रविष्ट भावनाए और उनसे उत्पन्न विचार आपके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालते है | इसीलिए बचपन से ही हमें यह सिखाया जाता रहा है कि सोने से पहले हमें सकारात्मक चीजों के बारे में विचार कर ही सोना चाहिए | अतएव शयनकक्ष के निर्माण के वक्त वास्तु सम्बन्धी सभी पहलुओं पर विचार कर ही कोई कदम उठाये |

Related Articles

West Facing House Vastu
Residential Vastu

पश्चिम मुखी घर के ...

Oct 08, 2018

अगर पश्चिम मुखी घर भी वास्तु के ...

vastu for main gate
Residential Vastu

मुख्य प्रवेश ...

May 22, 2019

अलग-अलग दिशाओं में स्थित इन पदों में ...

Vastu Tips For Pooja Room
Residential Vastu

पूजास्थल के लिए ...

Sep 19, 2019

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म ...

career vastu tips
Residential Vastu

बेहतरीन करियर के ...

Oct 23, 2020

आपके विचार, आपकी भावनाएं और आपकी ...

About the Author

Vastu Consultant Sanjay Kudi

Sanjay Kudi

Sanjay Kudi is one of the leading vastu consultant of India and Co-Founder of SECRET VASTU. His work with domestic and international clients from all walks of life has yielded great results. He has developed a more effective and holistic approach to vastu that draws from the most relevant aspects of traditional vastu, combined with the modern vastu remedies and environmental psychology. Sanjay Kudi, will provide a personalized vastu analysis report to open the door for you to the exceptional potential that the ancient science of Vastu can bring into your life. So, when you’re ready to take your career growth, business and happiness to the next level, simply reach out to us. Feel free to contact us by Phone, WhatsApp or Email.

Leave a Comment