[email protected]

+91-9358389567

Residential Vastu

पूजास्थल के लिए महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स | Vastu Tips For Pooja Room |

Sep 19, 2019 . by Sanjay Kudi . 30825 views

Vastu Tips For Pooja Room

“प्रार्थना का अर्थ मांगना नहीं,

बल्कि जो मिला है उसके प्रति,

आभार प्रकट करना है |”

 

— ओशो —

 

pooja room vastu

 

घर में स्थित पूजा घर या प्रार्थना स्थल घर का सबसे पवित्र स्थान होता है | अतः इसकी पवित्रता बरक़रार रखने के लिए भी हमें यथोचित प्रबंध करना चाहिए | वास्तु शास्त्र इसमें आपके लिए सबसे मददगार साबित होगा | इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म को मानते है, वास्तु के नियम सभी के लिए और सभी जगह लागू होते है क्योंकि ये प्राकृतिक नियम है जो कि वातावरण में उपस्थित शक्तियों में संतुलन व सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से बनाये गए है |

अतः आप वास्तु के सिद्धांतो का पालन करके आपके घर में स्थित पूजा स्थल को सात्विक उर्जाओं से युक्त और पवित्रतम स्थान बना सकते है | तो आइये जानते है कि घर में पूजा स्थल बनाते वक्त क्या सावधानियां रखनी चाहिए |

 

पूजा स्थल बनाते वक्त क्या करे—

 

1. घर में पूजा स्थल के लिए सबसे पवित्र और श्रेष्ठ दिशा ईशान (उत्तर-पूर्व) होती है|

2. पूर्व में भी पूजा स्थल बनाया जा सकता है|

3. उत्तर दिशा भी पूजा घर बनाने के लिए उत्तम है|

4. पूर्व दिशा में मुंह करके पूजा करे|

5. पूजा करते समय उत्तर दिशा में भी मुंह रखा जा सकता है|

6. पूजाघर के लिए पिरामिड आकार की छत बनायीं जा सकती है|

7. पूजाघर में कम सामान रखे और इसे अधिकाधिक खाली रखे|

8. इसका द्वार पूर्व या उत्तर की ओर रखे|

9. पूजाघर के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में दीप रखे|

10. पूजा स्थल के ब्रह्मस्थान को खाली रखे|

11. इस स्थल पर उत्तर या पूर्व दिशा में हरा-भरा पौधा या गुलदस्ता रखे|

12. प्रकाश और हवा की समुचित व्यवस्था रखे|

13. धार्मिक ग्रंथो, पूजा की सामग्रियों को नैऋत्य, दक्षिण दिशा या पश्चिम की ओर रखे|

 

prayer room vastu, worship room vastu

 

पूजाघर बनाते वक्त क्या ना करे –

 

1. नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) में पूजा घर ना बनाये|

2. दक्षिण में भी पूजा घर बनाना ठीक नहीं है|

3. मूर्तियाँ प्रवेश द्वार के ठीक सामने ना रखे|

4. टूटी-फूटी, जीर्ण-शीर्ण मूर्तियाँ पूजास्थल पर रखना नकारात्मक होता है|

5. प्राचीन मंदिरों से लाई गई मूर्तियाँ पूजाघर में ना रखे|

6. महाभारत की, युद्ध की, पशु-पक्षियों की तस्वीरें पूजाघर या अन्य कही भी न लगाये|

7. पूजास्थल के ब्रह्मस्थान में किसी प्रकार का निर्माण न करे या भारी वास्तु ना रखे|

8. अत्यधिक मूर्तियाँ न रखे | सर्वोतम हो अगर बिना मूर्ति के निराकार में ध्यान लगाये|

9. घर में किसी बड़ी प्रतिमा की स्थापना करना सही नहीं है|

10. बेडरूम में पूजा करना वास्तु के सम्मत नहीं है|

पूजा, ध्यान, प्रार्थना, इबादत बेहद पवित्र कार्य है, इसके लिए एक निर्धारित स्थान होना चाहिए जिसे अन्य किसी प्रयोजन के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए | क्योंकि जब आप एक निर्धारित स्थान पर प्रतिदिन पूजा या ध्यान करेंगे तो उस स्थान पर एक विशेष प्रकार की उर्जा निर्मित होनी शुरू हो जाती है, लेकिन ऐसा तभी होगा जब वह पूजा स्थल सही दिशा, व्यवस्थित तरीके से बना होगा | अतः पूजाघर बनाते वक्त वास्तु के नियमो का पालन करे |

Related Articles

South Facing House Vastu
Residential Vastu

दक्षिणमुखी घर का ...

Nov 10, 2018

दक्षिणमुखी घर के बारे में लोगो की यह ...

vastu for main gate
Residential Vastu

मुख्य प्रवेश ...

May 22, 2019

अलग-अलग दिशाओं में स्थित इन पदों में ...

vastu and astrology
Residential Vastu

वास्तु शास्त्र और ...

Jul 03, 2018

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र न ...

About the Author

Vastu Consultant Sanjay Kudi

Sanjay Kudi

Sanjay Kudi is one of the leading vastu consultant of India and Co-Founder of SECRET VASTU. His work with domestic and international clients from all walks of life has yielded great results. He has developed a more effective and holistic approach to vastu that draws from the most relevant aspects of traditional vastu, combined with the modern vastu remedies and environmental psychology. Sanjay Kudi, will provide a personalized vastu analysis report to open the door for you to the exceptional potential that the ancient science of Vastu can bring into your life. So, when you’re ready to take your career growth, business and happiness to the next level, simply reach out to us. Feel free to contact us by Phone, WhatsApp or Email.

Leave a Comment