[email protected]

+91-9358389567

Residential Vastu

स्टोर रूम के लिए 18 वास्तु टिप्स| Vastu Tips For Store Room|

Mar 18, 2020 . by Sanjay Kudi . 19600 views

Vastu Tips For Store Room
स्टोर रूम को लोग अन्न के भण्डारण के लिए भी काम में लेते है तो साथ ही इसका इस्तेमाल कम काम आने वाली वस्तुओं या बेकार वस्तुओं को रखने के लिए भी किया जाता है | कैंब्रिज डिक्शनरी के अनुसार स्टोर रूम एक ऐसी जगह है जो कि ऐसी वस्तुओं को रखने के काम में आती है जिनका वर्तमान में उपयोग नहीं किया जा रहा हो|
 
इसमें खाने-पीने सम्बन्धी वस्तुएं, अनाज, गिफ्ट्स और कुछ घरों में तो कबाड़ जैसे सामान भी रखे जाते है|
 
गलत दिशाओं में इसकी अवस्थिति ना सिर्फ आपको बेकार और काम ना आने वाली वस्तुओं से निजात नहीं दिला पाएगी बल्कि इनकी मात्रा में भी निरंतर इजाफा होता रहेगा | परिणामस्वरूप यह स्थान नकारात्मक और अशुभ उर्जाओं का केंद्र बन जाएगा जो कि इसके आसपास के स्थानों को भी प्रभावित करेगा|

 

store room vastu

 

स्टोर रूम के लिए वास्तु शास्त्र के सिद्धांत-  
1- अगर अन्न भण्डारण के लिए भी स्टोर रूम काम आता है तो वायव्य दिशा इसके लिए उपयुक्त होगी|
 
2- इसके लिए दूसरी उपयुक्त दिशा नैऋत्य होती है|
 
3- इसका वर्गाकार या आयताकार स्वरुप में ही निर्माण करे|
 
4- खाने-पीने सम्बन्धी वस्तुए और अनाज वायव्य में रखे|
 
5- अन्य भारी सामान दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखे|
 
6- लम्बे समय तक स्टोर किये जाने वाले उपयोगी सामान भी दक्षिण-पश्चिम में रखे|
 
7- नित्य प्रतिदिन के सामान वायव्य दिशा में रखे|
 
8- यहाँ रखे सामानों की (विशेषकर खाद्य सामग्री) की शुद्धता बनाये रखने के लिए पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और हवा की व्यवस्था करे|
 
9- गैस सिलेंडर जैसी अग्नि सम्बंधित वस्तुए स्टोर रूम के आग्नेय कोण में रखे|
 
10- तेल व घी जैसे सामान भी स्टोर रूम के आग्नेय कोण में रखे जा सकते है|
 
11- इस रूम में हल्का पीला या ऑफ व्हाइट कलर कर सकते है|

 

vastu tips for store room

 

स्टोर रूम बनाते वक्त क्या ना करे-
1- स्टोर रूम को उत्तर दिशा में ना बनाये|
 
2- पूर्व दिशा भी स्टोर रूम के निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है|
 
3- इसका द्वार नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में न रखे|
 
4- अनियमित आकार का स्टोर रूम ना बनाये|
 
5- स्टोर रूम में कभी नहीं सोये|
 
6- स्टोर रूम में किसी पात्र को खाली ना रखे|
 
7- इसकी दीवारों को गहरे और चटख रंगों से ना रंगे|
 
निश्चित तौर पर स्टोर रूम वर्तमान समय में एक आवश्यकता बन गया है | स्टोर रूम को हमें आवश्यक वस्तुएं और सामग्री रखने के लिए ही काम में लेना चाहिए न कि व्यर्थ के सामानों को एकत्रित करने के लिए|
 

EXPECT MIRACLES!

Related Articles

16 vastu zones
Residential Vastu

16 वास्तु ज़ोन्स का ...

Jun 20, 2019

अमेरिका के महानतम दार्शनिकों में से ...

vastu and astrology
Residential Vastu

वास्तु शास्त्र और ...

Jul 03, 2018

ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र न ...

vastu tips for car parking
Residential Vastu

कार पार्किंग के ...

Jan 25, 2020

क्या आपकी कार हर कुछ अन्तराल पर ख़राब ...

Vastu Tips For Basement
Residential Vastu

बेसमेंट के लिए ...

Oct 23, 2020

जब कम जगह की भरपाई ग्राउंड फ्लोर के ...

About the Author

Vastu Consultant Sanjay Kudi

Sanjay Kudi

Sanjay Kudi is one of the leading vastu consultant of India and Co-Founder of SECRET VASTU. His work with domestic and international clients from all walks of life has yielded great results. He has developed a more effective and holistic approach to vastu that draws from the most relevant aspects of traditional vastu, combined with the modern vastu remedies and environmental psychology. Sanjay Kudi, will provide a personalized vastu analysis report to open the door for you to the exceptional potential that the ancient science of Vastu can bring into your life. So, when you’re ready to take your career growth, business and happiness to the next level, simply reach out to us. Feel free to contact us by Phone, WhatsApp or Email.

Leave a Comment