[email protected]

+91-9358389567

Residential Vastu

बेसमेंट के लिए वास्तु टिप्स| Vastu Tips For Basement|

Oct 23, 2020 . by Sanjay Kudi . 12992 views

Vastu Tips For Basement

महँगी होती प्रॉपर्टी और परिणामस्वरूप छोटे होते भूखंडों के कारण वर्तमान में भवन निर्माण के स्वरुप में कई बदलाव आये है | उनमे से एक महत्वपूर्ण बदलाव है भवनों में तहखानों का यानि की बेसमेंट का निर्माण | स्थान की कमी के चलते अक्सर लोग ग्राउंड फ्लोर के ऊपर भी मंजिलो का निर्माण करते है जिसमे कोई समस्या नहीं है|

हालाँकि जब कम जगह की भरपाई ग्राउंड फ्लोर के नीचे बेसमेंट बनाकर की जाती है तब थोड़ी विशेष सावधानी रखनी होती है और खासकर कि अगर बेसमेंट किसी आवासीय भवन में बनाना हो | क्योंकि वास्तु में किसी भी आवासीय भवन के नीचे किसी प्रकार का खाली स्थान का निर्माण बहुत शुभ नहीं होता है |

इसलिए हमारी सलाह होगी की घरों में बेसमेंट केवल तभी बनाये जब यह अति आवश्यक हो | फिर भी अगर आप इस तरह का निर्माण अपने घर में कराना चाहते है तो वास्तु के कुछ महत्वपूर्ण सिद्धांतों को लागू करके ही ऐसा करे | तो आइये जानते है कि बेसमेंट बनाने के लिए वास्तु शास्त्र के सिद्धांत क्या कहते है |

 

basement vastu tips

 

वास्तु के अनुसार बेसमेंट बनाते वक्त निम्न सिद्धांतों का पालन करे –

 

1- उत्तर दिशा में बेसमेंट का निर्माण किया जा सकता है |

2- बेसमेंट बनाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा भी एक विकल्प है |

3- किसी एक दिशा में गड्ढा ना हो इसलिए आप सम्पूर्ण ग्राउंड फ्लोर जितने ही हिस्से पर बेसमेंट का निर्माण कर सकते है |

4- बेसमेंट का उपयोग किसी प्रकार के स्टोरेज या सामान रखने के लिए ही करे |

5- बेसमेंट को या तो वर्गाकार या फिर आयताकार बनाये |

6- इसका प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व में रखे |

7- भारी सामान सदैव नैऋत्य कोण, दक्षिण दिशा या पश्चिम में ही रखे |

8- बेसमेंट की छत कम से कम 9 फीट ऊँची रखे |

9- बेसमेंट की छत को भूतल से कम से कम 3 फीट ऊँचा रखे |

10- प्राकृतिक रोशनी और हवा के लिए रोशनदान की विशेष तौर पर व्यवस्था करे |

11- इसमें भले ही आप निवास ना करे लेकिन इसे सदैव साफ़ सुथरा रखे |

 

बेसमेंट बनाते वक्त कुछ सावधानियां रखे जो कि इस प्रकार है –

 

1- दक्षिण व पश्चिम दिशा भारी होना चाहिए अतः यहाँ पर बेसमेंट का निर्माण निषिद्ध है |

2- बेसमेंट का निर्माण नैऋत्य कोण में नहीं करे |

3- भूखंड छोटा होने पर बेसमेंट का कोई हिस्सा ब्रह्मस्थान में ना आये इसके लिए विशेष सावधानी बरतें |

4- दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में इसका प्रवेश द्वार रखना अनुचित होगा |

5- रहने, सोने, पढने या अन्य किसी गतिविधि के लिए इसका उपयोग ना करे |

6- बेसमेंट की उत्तर और पूर्व दिशा में किसी भी तरह का भारी सामान नहीं रखे |

7- इसे कचरा या कबाड़ रखने के काम में ना ले |

8- तहखाने को लम्बे समय तक बंद ना रखे 

Related Articles

finding direction in vastu
Residential Vastu

वास्तु कम्पास से ...

Jul 19, 2019

अब आप कंपास में जहाँ उत्तर दिशा दिख ...

best vastu tips for home
Residential Vastu

घर का वास्तु | House Vastu ...

Jan 12, 2019

वास्तु के नियमो के अनुसार किसी भी ...

Vastu Tips For Pooja Room
Residential Vastu

पूजास्थल के लिए ...

Sep 19, 2019

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस धर्म ...

About the Author

Vastu Consultant Sanjay Kudi

Sanjay Kudi

Sanjay Kudi is one of the leading vastu consultant of India and Co-Founder of SECRET VASTU. His work with domestic and international clients from all walks of life has yielded great results. He has developed a more effective and holistic approach to vastu that draws from the most relevant aspects of traditional vastu, combined with the modern vastu remedies and environmental psychology. Sanjay Kudi, will provide a personalized vastu analysis report to open the door for you to the exceptional potential that the ancient science of Vastu can bring into your life. So, when you’re ready to take your career growth, business and happiness to the next level, simply reach out to us. Feel free to contact us by Phone, WhatsApp or Email.

Leave a Comment